राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के नवतन गांव में स्थित सरकारी पोखरा के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ विधायक श्रीकांत यादव व मुखिया अनिता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने कहा कि जन जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पानी के दुरुपयोग को रोकने की जरूरत है। सरकारी और निजी भूमि में पौधा रोपण किया जाना आज की जरूरत है। विधायक ने कहा कि नवतन गांव स्थित शंकर भगवान के इस पोखरा का जीर्णोद्धार हो जाने से गांव व आसपास के लोगों को टहलने व शंकर भगवान के मंदिर में पूजा अर्चना करने में सहुलियत होगी। इस मौके पर पूर्व मुखिया अरविंद कुमार सिंह, राजद नेता अवधेश यादव, सुभाष यादव, जाकिर हुसैन, ओमप्रकाश सिंह, कन्हैया यादव, राजेश प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद, शंकर भगवान राम, विनोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग