राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रशिक्षण प्रशिक्षक चन्द्रशेखर द्विवेदी ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय कमिटी एवम प्रदेश कमिटी तथा प्रदेश प्रभारी को भेजे गए अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि ब्यक्तिगत कारणों से उन्होंने त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। इसी के साथ ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने की भी घोषणा की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि इस्तीफे के बाद भी उनके दिल में पार्टी नेताओं के प्रति सम्मान पूर्ववत बरकरार रहेगा। पत्र में उन्होंने कहा है कि भविष्य में भी वे सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा किये गए 73 वे संविधान संशोधन विधेयक को पूर्ण रूप से लागू कराने हेतु डॉ चन्द्रशेखर प्राण द्वारा चलाये जा रहे तीसरी सरकार अभियान को सहयोग व गति प्रदान करने का कार्य करते रहने की बात कही है। पिछले 28 वर्षों से पार्टी के सक्रिय सदस्य तथा मांझी के ताजपुर निवासी व पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री द्विवेदी ने भविष्य में किसी दूसरे दल में शामिल होने की संभावनाओं से इनकार किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग