राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र कन्हौंली मनोहर कर्ताराम के टोला गांव में देशी कट्टे के बल पर दाब से मारकर पड़ोसियों ने जख्मी करने के साथ ही घर में घुसकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। घर में उत्पात मचा कर लूटपाट करने के मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। घटना के संबंध में पीड़ित सुभास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया है कि घर पर था, तभी पड़ोस के अशोक प्रसाद दरवाज़े पर आए तथा देशी कट्टा गर्दन पर सटा दिए। उनके बुलाने पर गुड्डू कुमार, हिरा प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, रितेश कुमार सहित कई अज्ञात आकर मारपीट करने लगे। घर मे घुसकर महिलाओ से अभद्रता करते घर के लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, कागजात लूट कर भाग गए। मामले में पुलिस जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग