राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिठौरी तकथ टोला गांव में खेत से मिट्टी कटवा रहे व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी किए जाने का मामला दर्ज कराया गया है। घटना में जय प्रकाश चौबे ने बताया है कि खेत से मिट्ठी कटवा रहा था। तभी गांव के त्रिगुना सिंह, धुरेन्द्र सिंह सहित अन्य तीन लोगों ने गाली ग्लौज करते हुए ईंट, पत्थर व लाठी डंडे से तथा हसुआ से मारकर जख्मी कर दिए। साथ ही पैकेट से 6 हजार रुपया निकाल कर जाते समय जान मारने की धमकी दिए। मामले में पुलिस घटना की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग