मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। अकिलपुर पंचायत के सल हल्ली ग्राम स्थित पावर ग्रिड के पास स्वच्छ लोहिया कचरा प्रबंधन केंद्र का भूमि पूजन प्रखंड विकास पदाधिकारी दिघवारा अजीत कुमार के द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर पंचायत के मुखिया श्रीमती मिनता देवी के साथ पंचायत सचिव कामेश्वर राय मुखिया प्रतिनिधि वकील राय के साथ पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों के साथ बहुत से गणमान्य लोगों के अलावा ग्रामीण बंधु उपस्थित थे ।उक्त कार्यक्रम के दरमियान मुखिया प्रतिनिधि वकील राय के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी दिघवारा अजीत कुमार के साथ उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा बन रहे कचरा प्रबंधन केंद्र का भूमि पूजन पर हर्ष व्यक्त किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग