संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सरकारी जमीन का सर्वे कर भूमिहीन गरीवो को आवास निर्माण हेतु पांच पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जाय। यह बाते माँझी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में माकपा विधयाक डॉ सत्येंद्र यादव ने कही। उन्होंने कहा की सरकार की यह योजना है की जिस गरीब परिवार के पास भूमि नहीं है उसे सरकार के तरफ से पांच डिसमिल जमीन की व्यवस्था कर आवास की राशि उपलब्ध कराई जाये। लेकिन इस पर अमल नहीं हो पा रहा है। बैठक मे उपस्थित आवास सहायक एवं विकास मित्र को यह सख्त निर्देश भी दिया की पंद्रह दिनों के अंदर जमीन का सर्बे कर रिपोर्ट सौपे ताकि गरीव भूमिहिनो के बीच जल्द से जल्द जमीन को वितरित कर उन्हें इस योजना का लाभ दिलाया जा सके। मौके पर मांझी के बीडीओ नील कमल बिधायक के प्रेस प्रतिनिधि आनंद तिवारी पूर्व उप प्रमुख राकेश राय सुनील राय जावेद आयान सैफ रहमान तथा रंजन यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग