संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दावत में शामिल होने आए व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मानोपाली का है। मशरख थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी व पीड़ित मो. मुस्ताक अहमद ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि मानोपाली में अख्तर अली के घर दावत में शामिल होने आया था। जहाँ दरबाजे पर बाइक खड़ी कर खाना खाने चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो देखा की बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी बाइक के संबंध में कोई जानकारी नही मिली। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग