राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शादी की नीयत से बहला- फुसलाकर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाते हुए सहाजितपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।मामला थाना क्षेत्र के मोती छपरा का है। दर्ज प्राथमिकी में किशोरी के भाई ने बताया है कि मेरी 17 वर्षीय बहन सिलाई सेंटर कोल्लूआ गई थी। मगर शाम तक घर नही लौटी। जिसके बाद खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान रिस्ते-संबंधी में भी संपर्क किया गया। मगर कही से कुछ पता नहीं चला। बाद में उसकी सहेली ने बताया कि वह एक लड़के से मोबाइल पर बात करती थी। जिसका नाम जितेंद्र कुमार बताया गया है। उक्त युवक एवं मोबाइल नंबर को आधार मानकर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग