राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के डुमरी पंचायत के शीतलपुर गाँव निवासी सूर्येश प्रसाद निर्मल शीतलपुर के पिता को पितृ शोक हुो गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन भूतपूर्व सैनिक सह कवि के पिता धर्मराज प्रसाद का निधन हो गया। उनके पिता श्रीप्रसाद पिछले चार दिनों से बीमार थें। आपकों बताते चले की श्रीप्रसाद असम राइफ़ल्स से सूबेदार पद से सेवानिवृत हुए थें। श्रीलंका में छिड़े गृहयुद्ध के समय 1989- 1990 में भारतीय सरकार के तरफ से भेजे जाने वाले श्रीलंका में शांति सेना में भी शामिल थे। जिसमें इन्होंने श्रीलंका के सबसे खुंखार आतंकवादी संगठन लिट्टे के खिलाफ क़इ मुठभेड में शामिल रहे थें। वे अपने पीछे तीन पुत्र पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। उनके मृत होने की खबर से गांव वाले शोकाकुल है। गांव वाले का कहना है कि वे हमेशा सेवानृविति के बाद हमेशा सामाजिक कार्यो में ब्यस्त रहते थें। उनका काम समाज के गरीब लोगों की सेवा व उनके सुख दुख में हमेशा साथ हाथ से हाथ बटाने का काम करते थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग