राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। गौरा ओपी क्षेत्र के खालिसपुर में चाकूबाजी की घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। खालिसपुर निवासी सुधीर कुमार ने प्राथमिकी में आठ लोगों को आरोपित किया है। कहा है कि उसके पट्टीदार में बारात आया था। गांव के पुलिस राय, रामा राय, वकील राय, तेरस राय, अरुण राय, विक्की राय, अजय राय व उदय राय शराब के नशे में दरवाजे पर आये। आते ही गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो सभी आरोपी मारपीट शिरु कर दिए। इस दौरान उसके बहनोई चाकू लगने से बुरी तरह से जख्मी हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग