राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। सैनिकों के कल्याणार्थ, झंडा दिवस के उपलक्ष्य पर आज शनिवार को उच्च विद्यालय मढ़ौरा प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी जानकारी देते हुए मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की संध्या उच्च विद्यालय के के प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस चैरिटी शो से प्राप्त राशि को सैनिकों के कल्याणार्थ सैनिक कल्याण निदेशालय में भेजा जाएगा। कार्यक्रम में पटना से नामचीन कलाकारों की 15 सदस्यीय टीम मढ़ौरा पहुंचेगी। टीम संध्या सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। इस चैरिटी शो के लिए अनुमंडल प्रशासन की तरफ से सभी जरूरी तैयारियां पुरी कर ली गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग