राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। मिर्जापुर मछली बाजार में गुरुवार की आधी रात बाद लगी आग में कई दुकान जल कर राख हो गए। इस दौरान बाहर रखे सिलाई मशीन सहित कई कीमती समान का भी नुकसान हो गया। पीड़ित दुकानदारों में मिर्जापुर गांव निवासी निजामुद्दीन मियां, रंजीत जयसवाल, मो निजामउद्दीन का दुकान जल कर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार निजामुद्दीन मियां की जूता चप्पल की दुकान में पहले सार्ट सर्किट से आग लगी। देखते देखते आग आग की लपटों ने पूरे दुकान को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हो सके । बाद में पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग को नियंत्रित किया। निजामुद्दीन मियां कि पत्नी दुकान को जलते देख छाती पीट पीट कर विलाप कर कहने लगी । कहने लगी की कई लोगो से कर्ज लेकर दुकान कि थी। अब वह कर्ज कैसे चुकाएगी । सूचना पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद ने खुद से भी दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाते दिखे। कमलेश प्रसाद ने पीड़ित लोगों को सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग