राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। कोपा बाजार के समीप एक बगीचे में आम तोड़ने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों के द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में एक विवादित बगीचा में बनकटा गांव के लोगों का एक गुट जबरन आम तोड़ना चाहता था।जिसका विरोध दूसरे पक्ष द्वारा किया जा रहा था।इसी दौरान डराने की नियत से हवाई फायरिंग किए जाने की बात कही जा रही है। जबकि दूसरा पक्ष कह रहा है कि जमीन कुछ महीनों पहले ही खरीद लिया गया है।छह महीने पहले भी इसी जमीन को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। अंचल कार्यालय लापरवाही के कारण ऐसी घटना बार-बार हो रही है। कोपा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हवाई फायरिंग की बात बिल्कुल ग़लत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग