राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। कोपा थाना क्षेत्र के कुमना- जलालपुर पथ पर कुमना-गंगा कन्हौली गांवों के बीच चंवर के सोता पुल के समीप एक युवती का शव बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म करने में विफल होने के बाद उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई है। शव सड़क के किनारे झाड़ी में फेंक हुआ पाया गया। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शुक्रवार की सुबह राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो लोगों ने जलालपुर थानाध्यक्ष को घटना की सूचना दी।बाद में घटनास्थल के कोपा थानाक्षेत्र में होने के कारण कोपा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटनास्थल से एक सब्जी काटने वाला चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग