राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भाकपा नेता एवं मकेर प्रखंड के किसान किसान मजदूर एवम ग्रामीण गरीबों के चहेता मेघनाथ राय के निधन पर उनके पैतृक ग्राम सुल्तानगंज में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। भाकपा जिला सचिव कॉमरेड रामबाबू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया आयोजन भाकपा अंचल कमिटी मकेर की ओर से किया गया। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर रामबाबू सिंह सहित सैंकड़ों मजदूरों ने फूल माला चढ़ा कर माल्यार्पण किया और कॉ. मेघनाथ राय अमर रहे, भाकपा जिंदाबाद, समाजवाद जिंदाबाद, पूंजीवाद हो बर्बाद के गगनचुंबी नारे से वातावरण को गुंजायमान कर दिया गया। इस मौके पर मोहन रायजयपाल राय , लालबाबू राय सुरेन्द्र राय आदि ने संबोधित किया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग