राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के रघुपुर गांव में अज्ञात चोरों ने संजीत कुमार साह के घर का दरवाजा तोड़कर 70 हजार रुपए नकद व सोने चांदी के 8 थान आभूषण चोरी कर ली।इस संबंध में गृहस्वामी संजीत कुमार साह ने थाने में आवेदन दिया जिसमें कहा कि 31 मई को मामा के यहां शादी में नयागांव पूरा परिवार सहित शामिल होने गया था। 1 मई को अपने गांव के इरफान चाचा द्वारा जानकारी मिली की खिड़की की हुई है। सूचना मिलने पर पूरा परिवार सहित घर आया तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर रूम में बक्से का ताला टूटा हुआ है तथा बक्सा सामान बिखरा पड़ा है। पलस्तर कराने के लिए रखे 70 हजार रुपये नकद समेत सोने चांदी का 8 थान गहना चोरी हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग