राष्ट्रनायक न्यूज।
नयागांव (सारण)। गुस्साए गाय के वार से बचने के क्रम में नया गांव हसनपुर के एक व्यक्ति कुआं में गिर पड़ा। कुआं में गिर जाने के बाद भी गाय का गुस्सा मालिक से कम नहीं हुआ वह भी कुएं में छलांग लगा दी। अपने मालिक पर हमला करते देख ग्रामीणों ने लगभग 2 घंटे रेस्क्यू कर गाय तथा उसके मालिक हसनपुर के हरि नारायण ओझा को सकुशल कुआं से निकाल दिया। हालांकि निकालने के क्रम में गाय थोड़ी जख्मी हो गई। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि हरि नारायण मिश्रा गाय को चारा देने जा रहे थे इसी बीच वह गुस्से में आ गई। इसके बाद वह अपने मालिक पर सिंघो से बाहर कर दी मौके की नजाकत को समझते हुए हरि नारायण मिश्रा वहां से भागने लगे इसी बीच में कुआं में गिर पड़े।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग