राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण के न्याय फाइटिंग फ़ॉर द पीपुल के संस्थापक महासचिव माे. सुल्तान हुसैन इदरीसी को ‘’द सुपर रियल सुपर हीरोज 2022’’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड जिले में दबे-कुचलों की आवाज बनकर उन्हे न्याय दिलाने, सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए दिया गया है। फॉरएवर स्टार इंडिया (एस आई ए) द्वारा यह अवार्ड दिया गया है।मो. सुल्तान हुसैन इदरीसी ने अवार्ड को अपने माता- पिता के साथ न्याय फाइटिंग फ़ॉर द पीपुल के सभी साथियों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने संगठन और साथियों के सहयोग से ही कठिन कार्यो को भी मुमकिन किया है। अपने कार्यो और आंदोलन बेबाक आवाज के वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले इदरीसी पे समाजिक कार्यो के वजह से कई मुकदमे भी हुये हैं।उधर अवार्ड मिलने पर राजेंद्र राय ,अंजित कुमार, अंजित कुमार, शंकर राय ,लालबाबू ,जुगनू आलम ,महमूद आलम ,सगीर अंसारी, अख्तर राइन समेत सैकड़ो लोगो ने मो.इदरीसी को बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग