पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र से गुजर रहे एस एच 73 पर पर बंसोही पोखरा के पास शनिवार की सुबह बेर के पास सड़क दुघर्टना में मृत वृद्ध का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बसोही गांव निवासी स्व कपिलदेव सिंह का 68 वर्षीय पुत्र हरनारायण सिंह के रूप में हुई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि करीब 9 बजे बंसोही गांव अपने घर से खाना खाकर बहरौली बाजार स्थित अपने लड़के के मकान पर जाने के क्रम में बंसोही पोखरा के पास अनियंत्रित वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। घटना में टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक का शव सड़क किनारे पेड़ पर रात भर फसा रहा, वही शनिवार की सुबह खोजबीन होने पर परिजनों को जानकारी हुई। मृतक वृद्ध को तीन पुत्र और एक पुत्री है।मृतक खेती-बाड़ी करता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग