पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सिवान जिला के जीबी नगर तरवारा थाना के ग्राम हरिहरपुर लालगढ़ निवासी मोती लाल यादव की 16 वर्षीय गुमशुदा किशोरी को मशरक थाना पुलिस ने बरामद कर शनिवार को परिजनों को सौंप दिया है। आपको बताते चलें कि 3 दिन पूर्व अनिता कुमारी घर से भटकते चली गई थी, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। गुमशुदा हो जाने के बाद परिजनों के द्वारा सिवान जिला के थाना तरवारा जीबी नगर में किशोरी के गुमशुदा हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, आवेदन में यह भी कहा गया था कि अनीता मानसिक रूप से विक्षिप्त है। अनिता कुमारी मशरक थाना क्षेत्र के बनसोही बाजार में घूमती हुई थाना पुलिस गश्ती दल को मिली। मशरक थाना पुलिस के द्वारा तरवारा थाना को सूचना दिया गया। सूचना के आधार पर किशोरी अनिता के पिता मोती लाल यादव मशरक थाना पहुंचे जहां पर कागजी कार्रवाई करते हुए अनीता को पिता को सुपुर्द कर दिया गया। अनीता के पिता ने मशरक थाना पुलिस को धन्यवाद दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग