राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय के पास अवस्थित कमला कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड में घुसकर अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले में कमला कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर मशरक स्टेशन रोड़ निवासी बिनोद मिश्रा पिता डॉ महेश मिश्रा ने दिए आवेदन में बताया कि अज्ञात अपराधियों ने कोल्ड स्टोरेज में घुस पचास हजार रुपए नगदी और लाख रुपए तक के सामान चोरी कर ली गई है। अज्ञात चोरों के द्वारा गैस कटर भी इस्तेमाल की गई है जिसका उपयोग उन लोगों के द्वारा आलमीरा काटने में की गई है। चोरों ने पिकअप वैन पर स्टोर में रखें अनगिनत सामान और ग्राहक के रखें 42 पीस सेव की पेटी लाद ली गई है।ले गये सामानों में कर्मचारी का मोबाइल, गैस सिलेंडर, बैट्री, स्टेंड फैन,सिलीग फैन, रिंच अनगिनत,छोटे छोटे चैनल चोरी कर ली गई।मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग