संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण सारण संजय कुमार ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन पहुँच खरीफ वर्ष 2022 में बीज वितरण का समीक्षा किया।साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामप्रसाद सिंह सहित सभी संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया।साथ ही पारदर्शी तरीके से जरूरतमंदों किसानों को आवश्यकता अनुरूप बीज उपलब्ध कराने की बात कही। मौके पर सभी कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार,बीटीएम, एटीएम एवं बीज वितरक उपस्थित थे। इस दौरान बीईओ ने बताया कि 06 जून को किसान भवन परिसर में खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कर्मशाला का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर सभी कर्मी प्रचार-प्रसार में जुटे है।
फ़ोटो (बीज वितरण की समीक्षा करते पदाधिकारी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग