नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। भेल्दी थाना क्षेत्र के पैग़ा मित्र सेन नट बस्ती गांव के एक पासी तार के पेड़ से गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक ब्यक्ति नन्द किशोर नट के 40 वर्षीय पुत्र बिनोद नट बताया जाता है।घटना शनिवार की सँध्या की है। मृतक घर का इकलौता कमाऊ ब्यक्ति था, पासी का काम करके रोज सुबह सबरे तार के पेड़ से तारी उतारकर उसे बेचकर अपना जीविकोपार्जन करता था। प्रत्येक दिन की भांति वे तार से तारी उतारने घर से कुछ दूरी गए हुए थे, अचानक लम्बी तार के पेड़ से जा गिरे, खेत मे काम कर रहे कुछ लोगो ने देखा और शोर मचाया,आनन फानन में ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरखा ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को सुन मृतक के परिजनों में कोहराम सी मच गई, मृतक की पत्नी मुलरी देवी गूंगी व बहरी है। रो रो कर इनका बुरा हाल बना हुआ है। इनके बिलखते देख आस पास के लोगो के आंख छलक गया, आखिर अब इनका कौन होगा सहारा,लोग ईश्वर को कोस रहे थे। मृतक के दो पुत्री है जिनकी शादी हो चुकी है एक पुत्र अरुण है जो अभी छोटा है।पिता के पड़ा शव पर लेट लेट कर रो रहा था। पीड़ित परिजन इतने गरीब असहाय है कि कुछ नही कर सकते अब आस पास के लोग ही इनका सहारा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग