राष्ट्रनायक न्यूयज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय बलिया मोड़ से ऑटो में शराब लादकर ले जा रही दो महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला तस्करों के पास से 173 पीस अफसर च्वाइस शराब अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बताया जाता है कि बलिया मोड़ पर वाहन जांच के क्रम में यूपी की ओर से दो महिला झोला लेकर आते दिखाई दी। शक के आधार पर उन्हें रोककर जांच किया गया। शराब जब्त कर लिया गया। बरामद शराब उत्तर प्रदेश निर्मित है। गिरफ्तार महिलाएं समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी निवासी शांति देवी एवं कौलेश्वरी देवी बताई जाती है। दोनों के विरुद्ध नई मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग