पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूयज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड में विद्युत कटौती ग्रामीणों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है। जिस कारण भीषण गर्मी से निजात नही मिल रहा है। लोग काफी परेशान है। विजली की कटौती के कारण ग्रामीणों की नींद हराम है। स्कूल से ग्रीष्मकालीन छुट्टी मिलने के बाद घर पर रह रहे बच्चे काफी परेशान है। इस भीषण गर्मी में तो उन सबका बुरा हाल है। विगत तीन दिनो से मशरक में बिजली की आख मिचौनी से आम लोग जहा परेशान है वही विद्युत विभाग मशरक के जेई विक्रम कुमार समेत विद्युत कर्मी विद्युत बहाल कराने में लगे हुए है। जेई मशरक विक्रम कुमार ने कहा कि गोपालगंज सें चैनपुर ग्रीन को विद्युत पावर नही मिल रहा है। सिवान से सिर्फ विद्युत मिल रहा है। जो अपर्याप्त है। जेई विक्रम कुमार ने कहा कि सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ स्थित 132 केवी के टावर के गिर जाने विद्युत सप्लाई प्रभावित हो गया है। जेई विक्रम कुमार ने कहा कि टेक्नीकल दिक्कत के कारण टावर नही गिरा है जबकि यह एक प्राकृतिक आपदा के कारण टावर गिरा है। यह बात मुख्य अभियंता आजम खान ने गिरे टावर 132 केवी के जांच के बाद बड़हरिया (सिवान) में कहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग