पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूयज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार स्थित ओमकार सोनी पिता धर्मनाथ प्रसाद ग्राम डुमरसन निवासी सोनी के दुकान के सामने एलटी पोल पर केवल में 03 जून को आग लगने के कारण। सूचना मिलने पर बिजली मिस्त्री के द्वारा तार को जोड़ने के उपरांत ओम प्रकाश सोनी एवं उनके पिता धर्मनाथ प्रसाद के द्वारा जुड़े हुए एलटी पोल के केबल को काटकर गिरा दिया गया एवं बिजली मिस्त्री से हल्ला गुल्ला किया गया और धमकी दिया गया और कहां गया कि इस रूट से लाइन नहीं ले जाने देंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रूट से केवल का लाइन वर्षों से चलता आ रहा है। इन लोगों के द्वारा केवल के नीचे अपना मकान बना लिया गया है। इसलिए इन लोगों का कहना है कि इस रूट से लाइन नहीं ले जाने देंगे। बहुत समझाने के बाद भी इन लोगों के द्वारा केबल का तार नहीं जोड़ने दिया गया। जिसके कारण डुमरसन बाजार, फरदहिया बाजार क्षेत्र के कुल 81 विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली बाधित हो गया है। इसके कारण एनबीपीडीसीएल कंपनी को- 65774 (पैंसठ हजार सात सौ चौहतर रुपये) राशि क्षति पहुंची हुई है। इसलिए उन दोनों के खिलाफ विद्युत विभाग के जेई विक्रम कुमार के द्वारा मशरक थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया गया है कि विद्युत का कार्य बाधित, केवल तार काटकर क्षतिग्रस्त एवं सरकारी काम को बाधित करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाय।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग