- डीएम ने सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजकर पदाधिकारियों को जांच कर निष्पपदित करने का दिया निर्देश
- अबतक 439 आवेदकों के शिकायतों का किया गया निष्पादन, 719 परिवाद लंबित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।छपरा
जिले में सभी सरकारी कार्यालयों के अफसरों की कार्यशैली से नाराज लोग मुख्यमंत्री के जनता दरबार मे फरियाद लगा रहे है। इन फरियादियों के शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करने को लेकर जिलाधिकारी राजेश मीणा को पत्र दिया गया है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को यथाशीघ्र जांच की निष्पादित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार जिले के कारीब 45 विभागों के अफसरों के कार्यशैली से नाराज करीब 1165 लोगों ने मुख्यमंत्री से शिकायत किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से इन सभी आवेदनों को जिलाधिकारी को भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी ने 45 विभागों के पदाधिकारियों को तलब करते हुए यथाशीघ्र जांच कर कार्रवाई करने निर्देश दिया है। जिसमें से भी तक करीब 439 आवेदनों में वर्णित शिकायतों को निष्पादित कर दिया गया है। हालांकि अभी भी करीब 719 आवेदनों पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री जनता दरबार से प्राप्त शिकायतों को दूर करने को लेकर प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मी तत्परता से जुटे हुए है। ताकि आवेदक को संतुष्ट किया जा सके। भास्कर पड़ताल में दिलचस्प मामला भी सामने आ रहा है, जिस विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों के कार्यशैली एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता की गंभीर आरोप है, वहां के कर्मी शिकायतकर्ता को हीं रसूक के बल पर मैनेज करने में जुटे हुए है। बहरहाल अब देखना है कि मुख्यमंत्री का प्रमंडल स्तरीय जनता के दरबार में कितने परिवादी खुद के द्वारा मुख्यमंत्री के जनता दरबार में खड़ा उतर रहे है।
पंचायतों में क्रियान्वित योजना में अनियमितता को ले 60 लोगों ने सीएम जनता दरबार में दाखिल किया है परिवाद, जांच में जुटे अधिकारी
जिला पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं में गड़बड़ी एवं अफसरों व कर्मियों के कार्यशैली से नाराज करीब 60 लोगों ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जा फरियाद सुनाने को लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। जिस पर कार्रवाई करने को लेकर जिला पंचायत राज पदाधिकारी को भेजा गया है। जिसको लेकर जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने सभी प्रखंडो बीडीओ से जांच प्रतिवेदन की मांग किया है। जानकारी के अनुसार सबसे अधिक शिकायत पंचायतों में क्रियान्वित मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल आपूर्ति में बड़े पैमाने पर अनियमिता एवं प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं कराने को लेकर शिकायत किया गया है। जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल आपूर्ति यानी हर घर नल का जल योजना के क्रियान्वयन में जलमीनार निर्माण, पाइप लाइन बिछाने के कार्य में गड़बड़ी को लेकर स्थानीय लोगों ने शिकायत किया है, लेकिन अभी तक कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की गई है। अब मुख्यमंत्री स्तर पर परिवाद मिलने के बाद गड़बड़ी करने वाले कर्मियों में हड़कम्प मचा हुआ है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन
मुख्यमंत्री का प्रमंडलीय जनता दरबार की शुरूआत सारण से किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन अभी से ही तैयारी में जुट गया है। जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थली से शुरूआत किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सूबे के सभी प्रमंडलों में जाकर जनता दरबार लगायेंगे और लोगों की फरियाद को सुनेंगे, जिसके बाद ऑन द स्पॉट निबटारा किया जाएगा।
पदाधिकारियों ने नहीं की कार्रवाई तो मुख्यमंत्री से की शिकायत
जिले के सभी प्रखंडों गांवों के विकास एवं गरीबी उन्मूलन को लेकर सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाओ को क्रियान्वित किया जा रहा है। जिसमें अनियमिता एवं गड़बड़ी होने पर स्थानीय लोगों ने प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक शिकायत किया। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर नाराज लोगों ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में शिकायत किया है। ताकि उन्हें न्याय मिल सके और गांव के विकास की योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई किया जा सके।
मुख्यमंत्री के परिवादों के निबटारे में जुटा प्रशासन, प्रतिदिन हो रहा मॉनिटरिंग
जिले के विभिन्न विभागों के कार्यो से असंतुष्ट लोगों ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिकायत करने को लेकर आवेदन दिया है। जिसे निष्पादित करने का कार्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी कर रहे है। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त सभी परिवादों के निबटारों को लेकर जांच किया जा रहा है एवं उसे निष्पादित भी किया जा रहा है। परिवादों को तेजी से निबटारा करने को लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिदिन निबटरा किया जा रहा है। ताकि मुख्यमंत्री जनता दरबार से प्राप्त सभी परिवादों को समाप्त किया जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग