राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 01.06.2022 एवं 03.06.2022 को विशेष अभियान चलाकर कुल 44 (चौआलिस) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी पिस्टल– 1, जिंदा कारतूस- 12, मैग्जीन- 2, मोबाईल- 5, मोटरसाईकिल- 3 एवं 77 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। वहीं पिछले 24 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 07 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 755 लीटर पाश / अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है:-
- कुल गिरफतारी : 44
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 15
- अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी : 11
- जप्त शराब : 77 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्तः 07
- अवैध आग्नेयास्त्र : देशी पिस्टल – 01 , जिंदा कारतूस -12
- अन्य जप्तः मैग्जीन -02 , मोबाईल -05 , मोटरसाईकिल – 03
- वाहन चेकिंग जुर्मानाः 51000 / रूपया।
03 जून 2022 को अमनौर थानान्तर्गत हत्या के कांड में संलिप्त 02 अभियुक्त तथा मढ़ौरा, गौरा ओपी थानान्तर्गत हत्या के कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन को मॉझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर वलिया मोड से छापामारी कर 31.14 लीटर विदेशी शराब ( ऑफिसर च्वाईस ब्रांड ) जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक घटनाओं के रोकथाम, संवेदनशील संस्थाओं, ज्वेलरी शॉप, पेट्रोल पम्प, बैंक, ए0 टी0 एम0 आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है। साथ ही जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग