राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

परसा में मोबाईल झपटा मारकर भाग रहे 02 अपराधकर्मियों को 02 मोबईल एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ किया गया गिरफ्तार

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। सारण जिला के परसा थानान्तर्गत दिनांक 03 जून को सुबह में पीपरा एस0 73 पर एक युवक फोन पर बात करते हुए टहल रहे थे इसी बीच सोनहो की ओर से आ रही एक मोटरसाईकिल सवार तीन व्यक्तियों के द्वारा फोन पर बात कर रहे व्यक्ति के हाथ से मोबाईल को झपटा मारकर छिनकर परसा की ओर भाग रहे थे। मोबाईल छीन कर मोटरसाईकिल से भाग रहे अपराधकर्मियों का पीछा किया गया भागने के क्रम में सगुनी नहर के पास अपराधकर्मियों की मोटरसाईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और अपराधकर्मी मोटरसाईकिल से गिर गए। तत्पश्चात परसा थाना द्वारा अपराधकर्मी 1. मयंक मधुकर पिता मुन्ना कुमार वर्मा, सा0 मुकुन्दपुर तरैया थाना तरैया, जिला सारण 2. अभिषेक कुमार उर्फ अंकित उम्र करीब 25 वर्ष , पिता स्व0 सुमन सिंह, सा0 विषुनपुरा पूर्वी टोला, थाना मुफ्फसिल, जिला सारण को 02 मोबाईल एवं 01 मोटरसाईलिक के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में परसा थाना कांड सं0-145/ 22 , दिनांक 03.06.22 धारा-414/ 356 /379 मा0 द0 वि0 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही पर इस कांड संलिप्त अन्य अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु लगातार छपामारी/ कार्रवाई की जा रही है। पूछ- ताछ एवं अनुसंधान में गिरफ्तार अपराधियों द्वारा कई अन्य कांडो में भी अपनी संलिप्तता स्वीकारी गयी है, जिस संबंध में सत्यापन एवं कार्रवाई की जा रही है।

गिरफतार आपराधकर्मियों का नाम एवं पता :

  • मयंक मधुकर पिता मुन्ना कुमार वर्मा, सा0 मुकुन्दपुर तरैया थाना तरैया, जिला सारण
  • अभिषेक कुमार उर्फ अंकित उम्र करीब 25 वर्ष, पिता स्व0 सुमन सिंह, सा0 विषुनपुरा पूर्वी टोला, थाना मुफ्फसिल, जिला सारण।

गिरफतार अपराधकर्मियों का आपराधिक इतिहास :

  • मुफ्फसिल थाना कांड सं0-400 / 22 , दिनांक – 02.06.22

बरामद / जप्त वस्तुओं की विवरणी :

  • मोटरसाईकिल 01
  • मोबाईल 02