राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण जिला के अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के दौरान दिनांक- 03.06.22 को गौरा ओ0 पी0 के पुलिस गश्ती दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाया जा रहा है। गुप्त सूचना पाकर गौरा ओ0पी0 पुलिस गश्ती दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 अपराधकर्मियों 1. सत्यम कुमार सिंह, पिता अरविन्द सिंह, सा0 औदानपट्टी, 2. राहुल कुमार, पिता कुवेर राय , सा0 नरहरपुर, 3. सिन्कु कुमार, पिता कन्हैया सिंह, सा0 रामपुर खुर्रम तीनो थाना मढौरा/ गौरा ओ0पी0 को 01 देशी पिस्टल , 02 मैगजीन, 12 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा 01 स्टील चाकू 04 मोबाईल एवं 01 चोरी के मोटरसाईकिल के साथ गिरफतार किया गया। जिस सम्बंध में मढ़ौरा थाना कांड सं0-359/ 22 03 जून 2022 धारा- 399/ 402/120 (बी) भा 0द0 वि0 एवं 25 (1 – बी ) ए/ 26/ 35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही पर इनके अन्य सहयोगियों के गिफ्तारी हेतु लगातार छापामारी कर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम एवं पताः
- सत्यम कुमार सिंह , पिता अरविन्द सिंह , सा0 औदानपट्टी, थाना- मढ़ौरा/ गौरा ओ0 पी0
- राहुल कुमार, पिता- कुवेर राय, सा0 नरहरपुर , थाना- मढ़ौरा/ गौरा ओ0 पी0
- सिन्कु कुमार, पिता- कन्हैया सिंह, सा0 रामपुर खुर्रम थाना मढ़ौरा/ गौरा ओ0 पी0
बरामदगी / जप्ती की विवरणी :
- देशी पिस्टल 01
- जिन्दा कारतूस 12
- स्टील चाकू 01
- मैगजीन 02
- देशी कट्टा का खोखा 01
- मोटरसाईकिल 01
- मोबाईल 04



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग