राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। कोपा थानाक्षेत्र के कुमना-गंगा कन्हौली रोड के किनारे बरामद 25 वर्षीय युवती के शव की पहचान कर ली गई है।मृतका दाउदपुर थानाक्षेत्र के इनायतपुर गांव के राम केवल यादव की पुत्री आरती कुमारी बताई गई है। मृतका के परिजनों ने कोपा थाने में आकर शव की पहचान की थी।जिसके बाद पुलिस ने मृतका आरती की बड़ी बहन टुम्पा देवी के बयान पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। दर्ज प्राथमिकी में इनायतपुर गांव के ही पांच युवकों को नामजद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों दाउदपुर थानाक्षेत्र के इनायतपुर गांव के विकास यादव,दीपक कुमार महतो को धर दबोचा है। मालूम हो कि युवती की हत्या गला रेत कर की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद किया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग