राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। परसा स्थित दरोगा राय चौक के समीप एसएच- 73 पर ऑटो खड़ी करने से हुए रोड जाम को लेकर आर्मी जवान व पुलिस पदाधिकारी के बीच जमकर गाली- गलौज व हाथापाई हो गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस रिटायर्ड आर्मी जवान को गिरफ्तार कर थाने लायी। गिरफ्तार रिटायर्ड आर्मी जवान मकेर थाना क्षेत्र के बाघाकोल निवासी स्व धुरी साह का पुत्र शिवनाथ साह है । इस संबंध में सअनि अरविंद दुबे ने बताया कि पुअनि सकलदेव सिंह के साथ गश्ती से लौट रहे थे। इस दौरान परसा चौक पर गाड़ियों की लंबी कतार देख परसा चौक से आॅटो हटवाया जाने लगा। तभी आॅटो सवार रिटायर्ड आर्मी जवान ने पहले आम पब्लिक को फिर पुलिस को गाली देना शुरू कर दिया। जब उससे पूछा गया कि तुम गाली गलौज क्यों कर रहे हो तो उसने अपने को आर्मी जवान बता कर पुलिस पदाधिकारी से मारपीट करने लगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग