राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। भारतीय जनता पार्टी सारण जिला कार्य समिति की एक बैठक मांझी स्थित बलिया मोड़ पर रविवार को आयोजित की गयी। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मन्टु सिंह, छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता, पूर्व विधायक ज्ञानचंद माँझी समेत अन्य लोगो ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संचालन उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि कोरोना काल में समाज के कमजोर तबकों के कल्याण को समर्पित गरीब कल्याण अन्न योजना से आज देश के 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रदान कर उन्हें सबलता प्रदान की है। यह विश्व का सबसे बड़ा अन्त्योदय का कार्यक्रम है। स्वस्थ्य व्यक्ति स्वस्थ्य समाज का निर्माण कर सकता है इसकी चिन्ता करते हुए प्रधानमन्त्री ने गरीबो को समर्पित आयुष्मान भारत योजन लागू किया और 18 करोड़ लोगो को कार्ड जारी किए गए तथा 3.2 करोड़ लोगो को इसका लाभ 5 लाख तक का मुफ्त इलाज हो चुका है। कोविड में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन का अभियान चलाकर अब तक 190 करोड़ लोगो को मुफ्त टीका लगाया गया। बिहार में 11 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
कार्यक्रम में प्रस्ताव लालबाबू कुशवाहा ने प्रस्तुत किया जबकि प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव महामंत्री शान्तनु कुमार ने प्रस्तुत किया। भाजपा द्वारा किए गए कार्यक्रमों का वृत महामन्त्री रामाशंकर मिश्र शांडिल्य ने प्रस्तुत किया। सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। वहीं आगत अतिथियों को धर्मेन्द्र कुमार सिंह समाज ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सांसद सीवान ओमप्रकाश यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमण, छपरा जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, जिप उपाध्यक्ष प्रियन्का सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, रमेश प्रसाद, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार सिंह, तारा देवी, वरीय नेता सुदामा तिवारी, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एकमा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र उपाध्याय, एकमा नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, बंटी ओझा, विभूति नारायण तिवारी जय शंकर बैठा, राजेश ओझा, लाल बाबु कुशवाहा, मंत्री सत्यानंद सिंह, इन्दर राय, सीमा सिंह, विरेन्द्र पाण्डेय, मोहन शंकर प्रसाद, भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनोज कुमार सिंह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ सहसंयोजक अमरेंद्र सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ संयोजक दयानंद प्रसाद उर्फ पप्पू चौहान, वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक हेम नारायण सिंह,सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक उमाकांत पाण्डेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संध्या सिंह, हरि नारायण सिंह, आनन्द शंकर, मीडिया प्रभारी संजय सिंह, प्रमोद सिग्रीवाल, अमरजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठो के संयोजक, मंचो के अध्यक्ष तथा जिला कार्य समिति के सदस्य मौजूद थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा