राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जदयू जिला प्रवक्ता का मढ़ौरा में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के मढ़ौरा प्रखंड मे जदयू कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत जदयू के जिला प्रवक्ता मोहम्मद फिरोज को एक कार्यक्रम के दौरान भव्य स्वागत किया। जहां एक संयमित पारदर्शी, पारखी व्यक्तित्व के धनी मोहम्मद फिरोज को जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व सहित जिलाध्यक्ष जदयू के कार्यकर्ताओं ने आभार जताया है। जिला प्रवक्ता मोहम्मद फिरोज सारण जिला जद यु मे वर्ष 2007 -2011 तक अल्पसंख्यक सेल के महासचिव सह प्रवक्ता, वर्ष 2017 से 2021 तक जिला मीडिया सेल के संयोजक रहते हुए दिन रात एक कर जदययू को बूथ स्तर तक स्थापित करने मे अहम भूमिका निभाई। जिससे प्रभावित प्रदेश स्तर तक के जदयू पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओ में इनकी मृदुभाशी सहज स्वभाव का खासी पैठ दिखता है। वही प्रदेश सचिव जद यु अल्ताफ आलम राजू ने बताया कि मोहम्मद फिरोज एक नेक स्वभाव के व्यक्ति हैं। जिन्होंने मेरे सानिध्य में जदयू के लिए समर्पित भावना से संगठनिक ढांचा को मजबूत किया। वहीं बूथ स्तर पर एक एक कार्यकर्ताओ मे इनकी आत्मीय लगाव है।जिससे प्रदेश सहित जिला भर के जद यु पदाधिकारी, कारकर्ता प्रभावित रहते है। इधर जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह ने बताया कि मोहम्मद फिरोज एक सयमित सुलझे ,सरल स्वभाव के समर्पित कार्यकर्ता हैजिन्हे जिला प्रवक्ता बनाया गया है। इनके कार्य दायित्व से संगठन को मजबूती मिलेगा।
इस मौके पर कार्यकर्ताओ ने जिला प्रवक्ता का भव्य स्वागत किया है। जहा जिला प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते सगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा किया। स्वागत करने वालों में जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष गामा सिंह जिला सचिव वीरेंदर गिरी जिला सचिव सदाब आलम मुन्नू, महिला जदयू जिला उपाध्यक्ष चांदनी सिंह कुशवाहा, प्रखंड जदयू उपाध्यक्ष असरफ अली, सामाजिक कार्यकर्ता अहमद हुसैन, मेराज अंसारी, जाहिर अंसारी, राजू कुमार अभिशेख कुमार, तौसीफ़ आलम, संजय सिंह, अमजद अली, अमित कुमार, प्रवीण सिंह कुशवाहा, नूर आलम, महमूद आलम, कृष्णा महतो आदि शामिल थे।