राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। रविवार की शाम उस समय एक जबरदस्त हादसा हो गया जब जयप्रभा सेतु यूपी की ओर से आ रही एक अनियंत्रित आई टेन कार बलिया मोड़ के समीप दीवाल से टकराकर गड्ढे में पलट गई। बाल-बाल बचे लोग। हालाँकि दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग किसी तरह उसमे से निकल कर भागने में सफल रहे। दुर्घटना ग्रस्त कार छपरा शहर के किसी ब्यवसाई की बताई जा रही है। लोगों का अनुमान है कि कार में सवार लोग यूपी से शराब पीकर आ रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे में ले लिया है तथा दुर्घटना की जांच में जुट गई है। बलिया मोड़ पर तैनात पुलिस कर्मियों के पहुंचने के पहले ही कार सवार कार छोड़कर फरार हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग