राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के मगरपाल गांव के चँवर में चल रहे दारू भट्ठी को स्थानीय पुलिस की टीम ने ध्वस्त करते हुए पांच धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया प्राप्त सूचना के अनुसार स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवैध दारू भठ्ठी मगरपाल के चँवर में चल रही है इसी सूचना के आधार पर प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई प्रशिक्षु अवर निरीक्षक दारू खरीददार बनकर वहां पहुंचे और इसके बाद पुलिस जबानों ने घेरा बंदी करके सभी पांच धंधेबाज को 2 सौ लीटर देशी दारू के साथ धर दबोचा गया वहां से दो स्पेल्डर बाइक को भी बरामद की गई वही दारू बनाने वाली सामग्री को भी जब्त किया गया गिरफ्तार दारू धंधेबाज सूरज साह, आनन्द साह, जितेन्द्र कुमार महतो,मेवालाल महतो तथा सुरेश महतो है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग