राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी एवं उनके परिवार के सदस्यों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के चाँदपुर का है। मामले की प्राथमिकी ललन राय ने स्थानीय थाने मे दर्ज कराई है।जिसमे आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है की मेरे अनुपस्थिती मेरे घर में घुसकर पट्टीदारी के ज़ितेन्द्र राय, दूधनाथ राय, उपेन्द्र राय, अंशु कुमारी, खुशी कुमारी एवं पतासी देवी मेरी पत्नी शिवकुमारी देवी एवं बहु सीमा देवी को बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। साथ ही पत्नी के गले से सोने का चेन छीन लिए। बाद में जब मैं घर आया तो नामजदों ने मुझे भी मारपीट कर ज़ख्मी कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि नामजदों द्वारा मेरे परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग