राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। जिसमें दोनों पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के धोबवल का है। दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।प्रथम पक्ष की प्राथमिकी बेचू दास ने दर्ज कराई है। जिसमें पड़ोस के ही मोहन दास, शैल देवी एवं सरस्वती देवी को नामजद कर लाठी- डंडे एवं धारदार हथियार से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी सरस्वती देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें बेचू दास, संगीता देवी,सन्नी कुमार एवं सूरज दास को नामजद कर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग