राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। गौरा ओपी क्षेत्र के विष्णुपुरा में तालाब से मछली मारने के विवाद में एक व्यक्ति को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। घटना में जख्मी विष्णुपुरा निवासी अवधेश कुमार सिंह उर्फ पुतुल सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उसरी कला निवासी नागेंद्र राय, सुनील राय, अनिल राय सहित सात लोगों को नामजद किया है। प्राथमिकी में कहा है कि वह अपने पोखर में मछली मार रहा था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग