राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के राजधानी गांव में खेत में नल का पानी गिराने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई मारपीट में भाई-बहन समेत सात लोग घायल हो गए। घायल अशर्फी कुमार यादव, उसका भाई मुन्नीलाल कुमार एवं मंशी कुमार, बहन कुंती कुमारी तथा सुमन कुमार, मनु कुमार व रिंकू देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में सोमवार को किया गया है। इस संबंध में घायल अशर्फी कुमार यादव का भाई रंजीत राय ने तरैया थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग