राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के गवंद्री गांव से 10 लीटर स्प्रिट के साथ तरैया पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी गवंद्री निवासी प्रमोद महतो है। जिसे सोमवार को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की प्रमोद अपने घर के पीछे बासवाड़ी में चोरी छिपे शराब की बिक्री करता है। पुलिस जब पहुंची तो प्रमोद हाथ में एक गैनल लेकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल के साथ पकड़ा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग