राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। थाना क्षेत्र के कस्बा मकेर के मुसहर टोली में उस समय चीख पुकार मच गई, जब सड़क दुर्घटना में घायल 19 वर्षीय युवक की पटना में उपचार के दौरान मौत की खबर परिजनों को मिली। मौत की खबर मिलते ही पिता अब्दुल मुराद, उर्फ मोगल बैठा, माता सकीना खातून, बड़ा भाई शेर अली, छोटा भाई संजुर अली, बाबू जान, सलमान आलम, रौशन आलम, बहन सोनी खातून, रविया खातून, गुलशन खातून के चीख पुकार से महौल गमहीन हो गया। चीख पुकार की आवाज सुन आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक युवक थाना क्षेत्र के कस्बा मकेर मुसहर टोला निवासी अब्दुल मुराद, उर्फ मोगल बैठा का 19 वर्षीय अविवाहित पुत्र मंजूर आलम बताया जाता है। इसकी सूचना मिलते ही मंडल अध्यक्ष सुचिन्द्र साह, मुखिया प्रतिनिधि संजीत राय, सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र राय,मो इरफान ने पीड़ित परिजनों से मुलकात कर सांत्वना दिया। वहीं मुखिया प्रतिनिधि द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही परिजन को हर संभव मदद करने का आश्वसन दिया। घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे के आस- पास अपने मित्र रुदल शर्मा का पुत्र धीरज कुमार के साथ बाइक से छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 से होकर पुराना घर ठहरा जा रहा था तभी चांदनी चौक के समीप पीछे से आ रही तेज गति से पिकअप चालक ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गया। मो इरफान सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र राय तथा पुलिस के सहयोग से उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र मकेर में भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत मो मंजूर आलम को गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया। मुखिया प्रतिनिधि संजीत राय द्वारा उपचार के लिए युवक को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक ने देख युवक को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मंजूर आलम मुम्बई में एक निजी कम्पनी में पॉपलेंन मशीन चलता था।युवक 6 भाईयों में दुसरा था।चार भाई छोटे छोटे है।वही तीन बहन है। मंजूर आलम मुम्बई के एक निजी कम्पनी में पोकलेन मशीन चलता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग