राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने गड़खा थानान्तर्गत लूट के दो कांडो का उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 1 देसी कट्टा, 02 जिन्दा कारतुस, 02 मोबाईल एवं 01 मोटरसाईकिल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बिशुनपुरा गांव निवासी विकास कुमार उर्फ गोलू बताया गया है। उसके खिलाफ गड़खा थाने में 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिला के गड़खा थानान्तर्गत बीते 21 अप्रैल को इंडियन गैस एजेंसी के कर्मी से तथा 18 जून को गिट्टी बालू व्यवसायी से अपराध कर्मियों के द्वारा कैश लूट की घटना को कारित किया गया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद गड़खा थाना अध्यक्ष को टीम बनाकर छापेमारी का आदेश दिया गया था। उसी आलोक में गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर उस लूटकांड में संलिप्त अपराधी विकास कुमार सिंह उर्फ गालू को 1 देसी कट्टा, 02 जिन्दा कारतुस, 02 मोबाईल एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कर्मी की निशानदेही पर उस लूट कांड में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग