राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण पुलिस ने समकालीन अभियान के दौरान अपराधियों एवं शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर जहां एक देसी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं पांच हत्याभियुक्तों के साथ कुल 47 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस दौरान पुलिस ने शहर के तटीय इलाकों एवं दियारा क्षेत्र में कुल 31 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है। वही अलग-अलग क्षेत्रों से 617 लीटर शराब की बरामदगी हुई है। इस दौरान पुलिस ने कुल 47 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस बात की जानकारी देते हुए एसपी संतोष कुमार ने बताया कि शराब कारोबारियों एवं अपराधियों के खिलाफ जिले में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 24 घंटे में करीब 617 लीटर शराब जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों से मद्यनिषेध मामले मे 23 तथा लूट एवं हत्या मामले में 12 अभियुक्त सहित कुल 45 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग