राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के पिरारीडीह पँचायत के मुखिया जितेन्द्र मांझी का असामयिक निधन हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार पिरारी गांव निवासी बुधन मांझी के 47 वर्षीय पुत्र व मुखिया जितेन्द्र मांझी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे जिनका काफी दिनों से इलाज चल रहा था लेकिन इलाज के दौरान ही मौत हो गई वही अपने पीछे एक 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और तीन पुत्री छोड़ गये दिवंगत मुखिया जितेन्द्र मांझी काफी संघर्षपूर्वक अपने परिवार का जीवनयापन करते हुए मुखिया बने थे इसी पँचायत के पैक्स अध्यक्ष शैलेश सिंह के हार्डबेयर दुकान का ट्रेक्टर चलाकर घर परिवार चलाते थे उनकी इच्छा हुई कि पँचायत चुनाव में मुखिया पद से चुनाव लरू इस बात की मंशा जब पैक्स अध्यक्ष से कही तो उन्होंने जितेन्द्र मांझी जो ट्रेक्टर चालक था उसे चुनाव जिताने में काफी मेहनत की और चुनाव जीत कर मुखिया बन गये वही मौत की सूचना से पँचायत से लेकर प्रखण्ड तक शोक की लहर दौड़ गई शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में हरिहरपुर पँचायत के मुखिया उपेन्द्र सिंह, छोटू ओझा, अनिल पांडेय,शेखर सिंह,मोनू सिंह,राजविकास सिंह तथा पंकज सिंह आदि है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग