राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण एसपी द्वारा मुफ्फसिल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने में पदस्थापित थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारीयों/कर्मियों एवं चौकीदारो को स्वच्छ, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग के साथ-साथ अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मुफ्फसिल थाना के निरीक्षण के दौरान थाना भवन के साथ ही थाना के सभी अभिलेखो एवं पंजीयों की जॉच कर अभिलेखो व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार के लिए कई निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावकारी गश्ती करने, मद्यनिषेध कानून के अनुपालन कराने एवं अवैध बालू खनन के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने सहित अन्य विभागीय कार्यो के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग