पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली डमडेरवा गांव के पास मंगलवार को बाइक सवार दो युवकों ने अनियंत्रित होकर स्क्रारपियो में टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दोनों घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए निजी क्लीनिक में देवरिया नहर पर भर्ती कराया जहां घायलों की पहचान देवरिया गांव निवासी महेश सिंह का 21 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार सिंह उर्फ चंचल सिंह और स्व रामा तिवारी का 27 वर्षीय पुत्र रवि कुमार तिवारी के रूप में हुई। गांव वालों ने बताया कि बाइक सवार दो युवक बड़वाघाट से वापस घर आ रहें थें जहां स्क्रारपियो में अनियंत्रित होकर टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए। इलाज के दौरान प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने मामले में समझौता कराकर मामले में समाधान करा दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने भी जांच पड़ताल की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग