- सीओ ने मशरक पुलिस को प्राथमिकी दर्ज के लिए लिखा
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के एसएच 90 प्रखंड कार्यालय के पास मंगलवार के अहले सुबह अवैध बालू लदा 5 ट्रक जब्त किया गया। सीओ मशरक रविशंकर पांडेय ने मशरक थाना पुलिस के सहयोग से उक्त कारवाई की। अवैध बालू खनन एवम बिना परमिट के बालू ढुलाई को लेकर प्रशासन की सख्ती से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। कई ट्रक मशरक छपरा पथ को छोड़ आसपास के गांव में घुस गए। जब्त किए गए 5 ट्रक मालिको एवम चालक पर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर सीओ ने मशरक पुलिस को लिखित दिया है। सभी ट्रक पर 4 हजार 3 सौ वर्ग फीट बालू लदा है। सभी ट्रक के चालक फरार बताए गए है। मशरक थाना मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग