राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थानाक्षेत्र के जजौली गांव में एक महिला एवम उसके 8 वर्षीय पुत्र के साथ पड़ोसी द्वारा मारपीट कर जख्मी करने की घटना हुई है। पीड़ित महिला लालझरी देवी पति पृथ्वी महतो द्वारा ने स्थानीय थाने में घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पड़ोसी शंभू महतो बाजार से मछली बेचकर शराब के नशे में घर आए। आते ही मेरे साथ गाली गलौज करने लगे जब मेरा 8 वर्षीय पुत्र परमजीत महतो आया तो उसे उठा कर पटक दिए जिससे उसका सर फट गया। विरोध करने पर बाल पकड़कर घसीटते हुए मारपीट कर मुझे भी निर्वस्त्र कर जख्मी कर दिए इस दौरान शंभू महतो की पत्नी राजकुमारी देवी ने भी उनका साथ दिया। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग आकर बीच बचाव किए और मां बेटे का इलाज प्राथमिक स्वस्थ केंद्र मशरक में हुआ। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग