- पुलिस पदाधिकारी व कर्मी थाने पर आने वाले आगंतुकों के साथ विनम्रता के साथ आये पेश: सारण एसपी
- आवेदन लिखने के लिए पेपर और पेन की आपूर्ति तथा बैठने की व्यवस्था के साथ ही पीने के लिए पानी की व्यवस्था करने का दिया सख्त निर्देश
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। 6 जून को संतोष कुमार, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा मॉझी थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बलिया मोड उत्पाद चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को मद्यनिषेध कानून का अनुपालन कराने एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों के विरूद्ध प्रभावकारी, सघन वाहन चेकिंग करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मॉझी थाना निरीक्षण के दौरान थाना में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारीयों, कर्मियों एवं चौकीदारो को स्वच्छ, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग के साथ- साथ अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावकारी गश्ती करने एवं मद्यनिषेध कानून के अनुपालन सहित अन्य विभागीय कार्यो के संबंध में कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा आगंतुको का विशेष ध्यान रखते हुए थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी को आगंतुको के साथ विनम्रता,शालीनता पूर्वक पेश आने, उनकी समस्यों को हल करने हेतु हर संभव प्रयास करने, उन्हे आवेदन लिखने के लिए पेपर और पेन की आपूर्ति करने, बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने, उनके साथ भाषा का सही प्रयोग करने तथा उनके पीने के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया।
मॉझी थाना के निरीक्षण उपरांत वापस आने के क्रम में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा रिविलगंज थाना का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाने में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारीयों, कर्मियों एवं चौकीदारो को स्वच्छ, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग के साथ-साथ अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावकारी गश्ती करने एवं मद्यनिषेध कानून के अनुपालन सहित अन्य विभागीय कार्यो के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा आगंतुको का विशेष ध्यान रखते हुए थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी को आगंतुको के साथ विनम्रता, शालीनता पूर्वक पेश आने, उनकी समस्यों को हल करने हेतु हर संभव प्रयास करने, उन्हे आवेदन लिखने के लिए पेपर और पेन की आपूर्ति करने, बैठने की उचित व्यवस्था, उनके साथ भाषा का सही प्रयोग करने तथा उनके पीने के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया। दोनो थानाध्यक्ष को अपराध नियंत्रण हेतु जेल से छुटे हुए अपराधकर्मियों पर सत्त निगरानी रखने, थाना में उनकी हाजरी लगाने एवं अपराधकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग